संस्था का नाम : इस संस्था को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नाम से जाना जायेगा / इस संविधान में आगे जहाँ कांग्रेस नाम से पुकारा गया है उसका तात्पर्य अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस से है
कांग्रेस के उद्देश्य एवं कार्यक्रम : संस्था का उद्देश्य सफाई मजदूर की संविधान के अंतर्गत वैध उपायों द्वारा सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक राजनैतिक स्थिति को मजबूत करना है
- संस्था द्वारा सफाई कामगारों को वास्तविक हक़ दिलाना व मूलभूत अधिकारों को प्राप्त करना तथा नाना प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाना, साथ ही प्राप्त अधिकारों की सुरक्षा करना संस्था का उद्देश्य होगा
- संस्था सफाई मजदूरों के वैध अधिकारों की सुरक्षा व उन्हें सुविधाएँ दिलाने हेतु सम्बंधित अधिकारीयों व संस्थानों से वार्तालाप व पत्र व्यवहार आदि कार्यवाही करेगी , जहां तक संभव होगा संस्था आपसी समझोतों द्वारा उपरोक्त वैद्य अधिकार व हक़ सुविधाएँ दिलाने का प्रयास करेगी समझौता, वार्ताएं व प्रयास विफल होने पर संस्था का आखिरी हथियार हड़ताल होगा
- अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस किसी भी राजनैतिक दल से या जाति धर्म से सम्बंधित नहीं होगी , समय समय पर सहयोग किसी भी दल से लिया जा सकेगा
धर्म निरपेक्षता ही आधार है
- संस्था का एक मुख पत्र होगा , जिसके माध्यम से संस्था के उद्देश्यों , कार्यक्रमों व विभिन्न प्रदेशों में सफाई मजदूरों की वास्तविक स्थिति एवं प्रगति विवरण का प्रचार करना जिससे देश के सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों को जान संकें व जागरूक हो सकें
- सफाई मजदूर और उनके परिवारों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने तथा उनमे सामाजिक , धार्मिक , शैक्षणिक , आर्थिक और राजनैतिक क्रांति पैदा करने हेतु जनजाग्रति पैदा करना
- सफाई मजदूरों को गंदे पेशे से मुक्ति दिलाने हेतु उन्हें तकनिकी शिक्षा , गृह उद्योग , लघु उद्योग, व कृषि कार्यों हेतु प्रोत्साहित करना , इनके लिए सरकारी व गैर सरकारी आर्थिक सहायता और सहयोग प्राप्त कर ऐसे व्यवसायों की व्यवस्थावा निर्माण करना
- सफाई मजदूर वर्ग के हर एक स्त्री पुरुष का संगठनात्मक निर्माण करना
- इस समाज के हर एक बालक / बालिका को शिक्षित करना और प्रौढ़ों को साक्षर करना तथा सफाई कर्मचारी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए संस्कार परिवर्तन हेतु शिक्षा के क्षेत्रों में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था करना , पब्लिक स्चूलों , व सैनिक स्चूलों की भांति सुव्यवस्थित आदर्शमान सुविधाएँ युक्त स्कूल खुलवाना जिसमे आवास से लेकर भोजन और पाठ्य सामग्री तक समुचित निशुल्क सुविधा प्राप्त हो , का प्रयास करना इत्यादि
- सफाई कामगारों के हक़ में तथा अधिकारों की रक्षा करना निजी क्षेत्रों में सफाई करने वाले कर्मचारी की मजदूरी की कोई निश्चित कानूनी दर व माप दंड नहीं है इसके लिए सरकार द्वारा घ्रणित पेशे की उचित मजदूरी निश्चित कराना और उसको कानूनी अनिवार्य करार दिलाना
- इस यांत्रिक युग की प्रगति से इस कौमी पेशे में होने वाले बेगारी से प्रभावित सदस्यों को मुआवजा दिलाकर क्षतिपूर्ति कराना सरकारों द्वारा ने स्वच्छ व्यवसायों की व्यवस्था कराना साथ ही इस समाज को इस से होने वाले हानि लाभ से अवगत कराकर गंदे पेशे से घ्रणा का एहसास कराना व उनमे सम्मान जनक धंधों में रूचि पैदा कराना इत्यादि
- सामाजिक , आर्थिक , धार्मिक, शैक्षणिक , राजनैतिक क्षेत्रों में इस पिछड़े वर्ग को सरकार से विशेष संरक्षण एवं सहयोग दिलाना
- उद्धेश्यों की प्राप्ति हेतु चंदा , दान व अन्य सरकारी व गैर सरकारी सहायता प्राप्त कराना सफाई मजदूरों को इस घ्रणित कार्यों से छुटकारा दिलवाने हेतु संडासों के वैज्ञानिक तरीके अपनाने का प्रयास करना , आधुनिक उपकरण जुटाना एवं स्वास्थ्य के रक्षार्य समुचित उचित व्यवस्था कराना साथ ही भारत व राज्य सरकारों से अन्य व्यावसायिक , नकनिकी शिक्षा व उद्योग धंधों की व्यवस्था कराना इत्यादि
- सफाई मजदूरों के परिवारों में अपराधों व नशीले पदार्थों के सेवन को रोकना इस पेशे से जुड़े समाज , शूद्रों – अछूतों का इतिहास नाट्य मंच , नुक्कड़ सभाएं तथा विचार गोष्टी इत्यादि के माध्यम से समाज को जाग्रत करना तथा सामाजिक व राजनैतिक जड़ें मजबूत करने हेतु प्रेरित करना
- भारतीय संविधान के प्रदत्त सामाजिक न्याय , सफाई मजदूरों का शैक्षणिक , सामाजिक , राजनैतिक विकास और मानसिक उत्थान के लिए प्रयास करना , शैक्षणिक संस्थाएं खोलना तथा प्रबंध व व्यवस्था आदि करना
- सफाई मजदूरों के विकास के लिए टंकन(टाइपिंग ), शार्ट हैण्ड , कला , क्राफ्ट , पेंटिंग , गीत , संगीत , लेखन , नृत्य , शारीरिक शिक्षा , कंप्यूटर शिक्षा , कोचिंग और योग आदि की शिक्षा के लिए विभिन्न प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना व इन प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए आर्थिक मदद की व्यवस्था करना व उनका सुचारू रूप से संचालन करना
- सफाई मजदूरों व उनके परिवारों की विभिन्न स्तरों पर जनसँख्या का आंकलन कर जनसँख्या के आधार पर सफाई मजदूरों के लोगों को सभी तरह के अधिकारों को दिलाना तथा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी के आधार पर सभी स्तरों पर अधिकारों के लिए संघर्ष करना व न्याय दिलाना
- सफाई मजदूरों के उपयोग के लिए वृद्धाश्रम , महिलाश्रम , हेल्थ केयर सेंटर , संगीतालय , नृत्यालय, अनाथालय , आंगनवाडी, शिशु गृह (जच्चा बच्चा केंद्र), डॉ. बी. आर. अम्बेकर की विचाधारा को जन जन तक पहुचाने के वाचनालय , पुस्तकालय , कैसेट , फिल्म , काव्य गोष्टी , गीत संगीत आदि का उपयोग कर प्रचार प्रसार करना , तथा चैरिटी डिस्पेंसरी , हॉस्पिटल , स्टेडियम आदि का निर्माण करना तथा विभिन्न सार्वजनिक सामाजिक विकास के कार्यक्रम चलाना व उनका सञ्चालन करना
- सफाई कर्मचारी व उनके परिवारों के लिए बिजली , पानी , टेलेफोन , नालिय , सड़क, पार्क आदि से सम्बंधित दैनिक समस्याओं से सम्बंधित विभागों में पत्राचार करना व सम्बंधित विभाग के कर्मचारी , अधिकारीयों से मुलाकात करना समस्या का निदान करवाना
- कार्यालय: अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रजि. कार्यालय मुंबई में होगा इसका शिविर कार्यालय 383A, चिराग
- दिल्ली , मालवीय नगर, साउथ दिल्ली , दिल्ली -110017 होगा जिसका स्थान केन्द्रीय कार्यकारिणी द्वारा समय समय पर सुविधा अनुसार निश्चित किया जायेगा
- ध्वज :- संस्था का ध्वज गहरे लाल रंग का होगा जिसमे सफ़ेद रंग में सूर्य होगा जिसकी किरणों में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस लिखा हुआ होगा
- कार्यक्षेत्र : इस संस्था का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत वर्ष होगा , जिसमे केन्द्रीय सरकार , राज्य सरकारें , तथा इन सरकारों के अधीन कर रहे संस्थानों स्वायत्त शाशी संस्था , अर्ध सरकारी संस्थाओं, निजी संस्थानों में , और निजी घरों में एवं भारत के किसी भी क्षेत्र में मजदूरी और वेतन से सफाई का कार्य करने वाले सफाई मजदूरों एवं अल्प श्रेणी कर्मचारी पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों के हितों और उनके वैध अधिकार दिलाने हेतु सतत प्रभावशाली प्रयास करना इस संस्था के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत होगा
Our Values
At [NGO], our core values of compassion, integrity, and inclusivity guide everything we do. We believe in the power of collaboration and collective action to address pressing global challenges and create lasting impact.
Our Impact
Through strategic partnerships, grassroots initiatives, and the dedication of our team, we have achieved significant milestones in [mention specific areas of impact]. Our work has touched the lives of [number] individuals and continues to inspire positive change worldwide.
Join Us
Join us in our mission to create a brighter, more equitable world for all. Together, we can make a difference.